हजारीबाग, मार्च 10 -- हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव को लेकर जैसे ही कुछ पार्षदों ने दावेदारी पेश की, वैसे ही राजनीतिक और कूटनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। जानकारों का मानना है कि इस बार चुनाव जीतकर आए पार्षदों की अहम भूमिका होगी, क्योंकि मुख्य दलों के कई समर्थित उम्मीदवार और पुराने पार्षद चुनाव हार गए हैं। इसके कारण निगम की राजनीति ने नई करवट ले ली है और डिप्टी मेयर का चुनाव काफी रोमांचक और कांटेदार हो गया है। इस बार डिप्टी मेयर की कुर्सी पर आधी आबादी यानी महिलाओं की भी मजबूत नजर है। संख्या बल के आधार पर महिला पार्षद नैतिक दावेदारी भी पेश कर रही हैं। हालांकि कुछ पुरुष पार्षद भी अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। इधर कई निर्वाचित पार्षद फिलहाल अंडरग्राउंड रहकर निगम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.