हजारीबाग नगर निगम की बड़ी कार्यवाई बिना लाइसेंस मैरिज हालों पर लटकेगा ताला
हजारीबाग, जून 12 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम प्रशासन ने शहर में अवैध रूप से संचालित विवाह भवनों, धर्मशालाओं और हॉस्टलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता के निर्देश पर निगम की टीम ने एक विशेष निरीक्षण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान की पहली धमक गुरुनानक मैरिज हॉल में देखने को मिली, जहाँ टीम ने पहुँचकर गहन जांच की। निगम की इस सख्त कार्रवाई से शहर के व्यावसायिक संचालकों में हड़कंप मच गया है। निरीक्षण दल का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयुक्त ने अनिल कुमार पाण्डेय स्पष्ट किया कि झारखंड शहरी क्षेत्र धर्मशाला, विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल, लॉज एवं हॉस्टल निर्माण और अनुज्ञप्ति नियमावली 2013 का पालन करना अनिवार्य है।
अवैध संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई सहायक नगर आयुक्त ने दो टूक शब्दों में कहा कि कोई भी संस्थान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.