हजारीबाग, अप्रैल 12 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग ट्रेजरी से सामने आए करोड़ों के वित्तीय अनियमितता ने पूरे राज्य के प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है। यह घोटाला केवल 15 करोड़ का नहीं, बल्कि बढ़कर 28 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। जांच के क्म में इस मामले में संलिप्त पुलिसकर्मियों के आलीशान जीवनशैली का खुलासा हुआ है। चौंकाने वाले खुलासा यह हुआ है कि मास्टरमाइंड पुलिसकर्मी ने आलीशान महल बना रखे थे। घोटाले के मुख्य आरोपियों में पुलिस विभाग के ही तीन सिपाही शंभू कुमार, रजनीश कुमार सिंह (उर्फ पंकज), और धीरेंद्र सिंह शामिल हैं। मुख्य आरोपी सिपाही शंभू कुमार ने अवैध कमाई से बिहार और हजारीबाग में 8 करोड़ के आलीशान मकान (बंगले) बनाए हैं। जांच में आरोपियों की पत्नियों, काजल कुमारी शंभू सिंह की पत्नी और खुशबू कुमारी रजनीश की पत्नी को भी गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.