हजारीबाग जिले में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 700 दुकानें बंद, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
हजारीबाग, मई 20 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ ऑल इंडिया ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बुधवार को हजारीबाग जिले में करीब 700 दवा कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इस बंदी का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा और मरीजों को दवा के लिए घंटों भटकना पड़ा।दवा दुकानों के शटर गिरते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हड़कंप मच गया। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, निजी क्लीनिकों और डॉक्टर्स कॉलोनी के आसपास के मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूरदराज के क्षेत्रों से इलाज कराने आए मरीज, जिन्हें डॉक्टरों ने दवा की पर्चियां थमाई थीं, वे दवा की दुकानों के आगे घंटों इंतजार करते देखे गए। कई लोग तो दुकान खुलने की उम्मीद छोड़कर मायूसी में वापस लौट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.