हजारीबाग जिला पुलिस बल बना रीजनल शूटिंग चैंपियन
हजारीबाग, अगस्त 8 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के पदमा फायरिंग रेंज में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। दो दिनों तक चली इस रोमांचक प्रतियोगिता का शुभारंभ 6 अगस्त को हुआ था। समापन समारोह में मुख्य रूप से उत्तरी छोटानागपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक अंजनी झा, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अमित कुमार सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे।प्रतियोगिता में हजारीबाग पुलिस ने अपना परचम लहराया और ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह और कोडरमा की पुलिस टीमों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। विभिन्न चरणों की कड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.