रांची, मार्च 29 -- रांची। रांची महानगर भाजपा महिला मोर्चा व रांची पूर्वी एवं पश्चिमी जिला के तत्वावधान में सोमवार को हजारीबाग में एक मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन का उद्देश्य पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने और राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना है। धरना प्रदर्शन में रांची की महापौर रोशनी खलखो, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, उप महापौर नीरज कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...