बोकारो, फरवरी 17 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर 23 एलीट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ग्रुप बी का पहला मैच खेला गया। ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए मैच में बोकारो की टीम ने कप्तान साहिल राज के ऑल राउंड प्रदर्शन की मदद से हजारीबाग की टीम को 7 विकेट से पराजित कर पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग की टीम ने 33.5 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 98 रनों का स्कोर बनाया। आनंद कुमार ने 27, संजय कुमार पंडित ने 14, अजय कुमार ने 12 व सचिन कुमार यादव ने 11 रन बनाए। बोकारो की ओर से साहिल राज ने 28 रन देकर चार व विशाल कुमार ने 18 रन देखकर तीन विकेट लिए। जबकि अंशु कुमार सिंह को दो व ओजस वर्धन को एक सफलता मिली। बोकारो की टीम ने जीत के लिए जरूरी 99 रन 16.5 ओवर में तीन विकेट ख...