हजारीबाग के लिए : गौर ठाकुर हत्याकांड में तीन दोषियों की सजा हाईकोर्ट ने की रद्द
रांची, नवम्बर 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 1998 में जमीन विवाद को लेकर हुई गौर ठाकुर की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए सुखदेव ठाकुर, पुशु ठाकुर और नारायण ठाकुर की सजा रद्द कर दी है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष तीनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच में कई गंभीर विरोधाभास पाए गए हैं। ऐसे में केवल संदेह के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। हाईकोर्ट ने दोनों आपराधिक अपीलें स्वीकार करते हुए हजारीबाग की निचली अदालत के 29 सितंबर 2003 के फैसले को रद्द कर दिया। इस फैसले से तीनों अपीलकर्ताओं को करीब 23 साल बाद राहत मिली है। हजारीबाग की अदालत ने इस मामले में पुशु ठाकुर को उम्रकैद और सुखदेव ठाकुर तथा नारायण ठाकुर को आठ-आठ साल की सज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.