हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग के विश्व प्रसिद्ध रामनवमी का आगाज पहला मंगला जुलूस से 10 मार्च को हो जाएगा। हजारीबाग का मंगला जुलूस रामनवमी के आगमन का प्रतीक माना जाता है और यह रामनवमी से पहले के हर मंगलवार को निकाला जाता है। झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी की परंपरा 100 साल से भी अधिक पुरानी है, जिसे दूसरी अयोध्या के रूप में भी जाना जाता है। होली के बाद पड़ने वाले पहले मंगलवार से मंगला जुलूस का दौर शुरू हो जाता है। शहर के विभिन्न अखाड़ों से राम भक्त गाजे-बाजे और पारंपरिक शस्त्रों के साथ जुलूस के स्वरूप में निकलते हैं। यह जुलूस विभिन्न रास्तों से होते हुए महावीर स्थान पहुंचता है, जहां लाठी और तलवारबाजी जैसे शौर्य प्रदर्शन किए जाते हैं। जिला प्रशासन ने शांति और सौहार्द्र बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है...