हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- हजारीबाग प्रतिनिधि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रांची में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर कालेश्वर राम की मौत इलाज के दौरान हो गई। उनकी पोस्टिंग रांची के पुलिस लाइन में की गई थी। वह तीन दिन की छुट्टी पर हजारीबाग इलाज करने के लिए आए थे। शुक्रवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सा कौन है कार्डियक अरेस्ट को मौत का कारण बताया है। उनके शव को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भेजा गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...