हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
हजारीबाग, जुलाई 27 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। खेलगांव, रांची में आयोजित 16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप में हजारीबाग के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 46 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। 20 सदस्यीय टीम ने प्रतियोगिता में 20 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य पदक अपने नाम किए। साथ ही बॉयज ग्रुप-2 में हजारीबाग जिला ओवरऑल चैंपियन बना। अक्षय मिश्रा ने सात स्वर्ण पदक जीतकर ग्रुप-1 के इंडिविजुअल चैंपियन का खिताब हासिल किया। निलेश कुमार ने दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतने के साथ ग्रुप-4 की बेस्ट प्लेयर ट्रॉफी अपने नाम की।पियूष राणा, रूपम राज गुप्ता, निश्चय कुमार, मान आर्य, रुद्र प्रताप, अर्चित रंजन और शल्या राज ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला तैराकी संघ के सच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.