हजारीबाग, जुलाई 26 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी मैदान में 24 अगस्त तक आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा को औपचारिक आमंत्रण दिया गया है। नई दिल्ली में बिरसा मुंडा जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के राष्ट्रीय अभियान प्रमुख राजमणि ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। भेंट के दौरान राजमणि ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में जनजातीय समाज, महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं और स्थानीय कलाकारों के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने पूजा कपिल मिश्रा से समारोह के दौरान किसी भी सुविधाजनक तिथि पर हजारीबाग पहुंचकर जनजातीय समाज, विशेषकर महिलाओं ...