हजारीबाग, अप्रैल 8 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता Rs. कांग्रेस नेता डॉ. आरसी प्रसाद मेहता ने हजारीबाग के रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने पर्व के दौरान डीजे बजाने पर चिंता जताते हुए कहा कि अत्यधिक ध्वनि से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है, खासकर हृदय रोगियों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। साथ ही शादी-विवाह जैसे आयोजनों में भी डीजे पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। डॉ. मेहता ने विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या की घटना को मानवता पर कलंक बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसी कुप्रथाओं पर सख्ती से रोक लगाने की भी बात कही।

हिंदी हिन्द...