जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना को लेकर झामुमो नेता विक्टर सोरेन ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को पटमदा में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस अमानवीय घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। विक्टर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली पार्टी का असली चेहरा अब उजागर हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले का मुख्य आरोपी भाजपा से जुड़ा हुआ था, जो पार्टी के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि भाजपा घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए झारखंड की जनता और पीड़ित परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। साथ ही, उन्होंने इसे राज्य सरकार की छवि खराब करने की साजिश करार देते हुए कहा कि भाजपा संवेदनशील मुद्दो...