घाटशिला, अप्रैल 2 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बुधवार को धालभूमगढ़ वन विश्रामागार में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी का स्वागत किया। अपनी पहली बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने की अपील की। इस दौरान पिछले दिनों हजारीबाग में हुई दुखद घटना के विरोध में आगामी 2 अप्रैल को अपने-अपने मंडल में आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध पर मशाल जुलूस निकालने एवं शुक्रवार को पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया गया। इस दौरान संजय सिंह, प्रशांत सिंह देव, अजय शाहा, आशीष सेन, दीपू अधिकारी, विमल सिंह मुंडा, अतुल पानी, विप्लब साहू, प्रणवेंदु साहू उर्फ पट्टू, गुलशन शर्मा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...