धनबाद, अप्रैल 4 -- झामुमो जिला कार्यालय, कुर्मीडीह (धनबाद) में झामुमो नेताओं ने प्रेसवार्ता कर हजारीबाग में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया। झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस संवेदनशील घटना को राजनीतिक हथियार बनाकर झारखंड सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही थी। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि इस पूरे मामले में झारखंड पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए भारी दबाव के बावजूद कम समय में घटना का सफल उद्भेदन किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस संवेदनशील घटना को बिना तथ्यों के मामले को दुष्कर्म का रूप देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि भाजपा सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने के लिए महिलाओ...