हजारीबाग का मौसम बना सुहाना, छाए रहे आकाश में बादल
हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। जिले का मौसम मई माह में भी लोगों के लिए अब तक राहत भरा रहा हैं। सोमवार को भी मौसम का मिजाज सुहाना बना रहा। पिछले कुछ दिनों से लगातार आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। कभी-कभी बारिश होने से गर्मी में भी ठंडा का एहसास हो रहा है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे पूरे दिन धूप का असर कम देखने को मिला। हालांकि दिनभर बारिश नहीं हुई। बादलों की आवाजाही से वातावरण खुशनूमा बना रहा। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को हल्की ठंडी हवा चलने से राहत महसूस हुई आम दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर के विभिन्न इलाकों में लोग सुबह और शाम के समय खुले वातावरण का आनंद लेते नजर आए। झील समेत अन्य पार्को में भीड़ देखने को मिली। कई लोग सड़कों और रोड पर टहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.