साहिबगंज, अप्रैल 4 -- साहिबगंज। झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने रामनवमी के दौरान हजारीबाग जिले में एक बच्ची की हुई हत्या की घटना की आड़ लेकर भाजपा पर गलत ढंग से हेमंत सरकार को बदनाम करने व राजनीति चमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को यहां पत्रकार सम्मेलन में आरोप लगाया है कि राज्य की हेमंत सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा के लोगों ने इस घटना को लेकर झारखंड बंद करने का ऐलान भी कर दिया था। हजारीबाग पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि यह घटना नरबलि से जुड़ा है। इस घटना में भाजपा के कथित कार्यकर्ता की भूमिका सामने आयी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को इस मामले को बेवजह तूल देने के लिए राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मौके पर झामुमो नेता व वार्ड पार्षद सुरेंद्र यादव ,संजय मिश्रा आदि मौजूद थे। फोटो 10,पत्रकार सम्मेलन में जानकारी देत...