रामगढ़, मई 10 -- केदला, निज प्रतिनिधि। संयुक्त मोर्चा हजारीबाग क्षेत्र ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को एक बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता बसंत कुमार और संचालन पप्पू ने किया। बैठक में संयुक्त मोर्चा की ओर से नेताओं ने कहा कि क्षेत्रीय प्रबंधन की उदासीनता के कारण कर्मचारियों को अनेक समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। अब हजारीबाग क्षेत्र में प्रबंधन की तानाशाही नहीं चलेगी। बैठक में संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया। जिसमें हजारीबाग क्षेत्र की परियोजनाएं उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने में असफल साबित हो रही है। सभी परियोजनाओं में खदान की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कमजोर है जिसके कारण श्रमिकों को जोखिम भरे वातावरण में काम करने पड़ रहे हैं। बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली के नाम पर कर्मचारियों का मानसिक और आर्थिक शो...