हजारा नहर में नहाते सिकंदराऊ के चार युवक डूबे, तीन सगे भाई लापता
आगरा, जून 6 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर हजारा नहर में नहाते समय तीन सगे भाई समेत चार युवक अचानक गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गए। चीखपुकार पर एक युवक को पानी से बाहर निकाल लिया गया, उसे उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर मय कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंच गई। पीएसी की यूनिट एवं गोताखोरों को पानी में उतारा गया है। काफी देर की तलाश के बाद भी तीनों भाइयों का कोई पता नहीं चल सका है। अनहोनी की आशंका को लेकर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- पहले कम पानी की नहर में नहाए फिर लबालब हजारा में उतरे पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर हजारा नहर में नहाते समय तीन सगे भाइयों समेत चार युवकों के डूबने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही सीओ आंचल चौहान एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.