लखनऊ, अप्रैल 12 -- ठाकुरगंज स्थित संगत बाबा हजाराबाग उदासीन आश्रम में महा मंडलेश्वर स्वामी हरि प्रकाश उदासीन और महंत स्वामी हरेंद्र मुनि के सानिध्य में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगा। स्वामी हरि प्रकाश ने बताया कि शिविर में शुगर, बीपी, आंख समेत अन्य प्रकार की जांचें की गईं। लोगों को दवाएं भी दी गईं। स्वामी हरि प्रकाश ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है। स्वामी हरेंद्र मुनि ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम मंदिर में किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...