मेरठ, अप्रैल 19 -- शनिवार शाम कार्यालय वक्फ हज़रत बाले मियां नौचंदी में वक्फ कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता मेराजुद्दीन अंसारी ने एवं संचालन मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने किया। वक्फ के मुतवल्ली मुफ्ती मोहम्मद अशरफ ने बताया कि पिछले चार साल से मेला कमेटी पर भुगतान बाकी चला आ रहा हैं। सन् 2025 का भुगतान मेला कमेटी नगर निगम ने नहीं किया हैं। चांद दर्शन के अनुसार 27 अथवा 28 मई को ईद-उल-अजहा का पर्व है। हमेशा की तरह ईदगाह हज़रत बाले मियां में नमाज ईद कराई जाएगी। ईदगाह परिसर के बाहर नमाज पढ़ने पर पाबंदी है। दो नमाज कराई जाएगी। ईदगाह हज़रत बाले मियां नौचंदी में पहली नमाज़ सुबह सात बजे और दूसरी नमाज़ सुबह 8:30 बजे अलग-अलग इमाम अदा करायेगें। शहजाद अंसारी, साजिद अली, नदीम खां, ताहिर अब्बासी, आबिद, सरफराज सैफी, डॉ. इशरत, मुफ्ती मुशर्रफ, काजी सलीम, आफाक खां, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.