रुडकी, मार्च 11 -- हज़रत इमाम अली की शहादत पर कस्बा मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा स्थित बड़े इमामबाड़े में एक मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस के बाद ताबूत निकाला गया, जिसकी अज़ादारों ने अकीदत के साथ जियारत की और दुआएं मांगी। मजलिस को संबोधित करते हुए नौगामा से आए धर्मगुरु एवं पूर्व विधायक मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि आज दुनिया में बढ़ रहे हाहाकार, नफरत और अन्याय को देखते हुए इंसानियत को इमाम अली के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम अली ने अपनी पूरी जिंदगी इंसाफ, सच्चाई, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया, जो आज भी पूरी दुनिया के लिए रहनुमाई का जरिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...