हरदोई, मार्च 11 -- सण्डीला, संवाददाता। पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के दामाद हज़रत अली की 21 रमज़ान को शहादत की याद में सण्डीला कस्बे में शिया समुदाय द्वारा मजलिस और अलम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने ग़म का इज़हार करते हुए हज़रत अली की कुर्बानियों को याद किया बुधवार सुबह कस्बे के मोहल्ला मंडई स्थित मीसम रिजवी व शोज़ब रिजवी के आवास पर मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को मौलाना ज़हीर अब्बास ने संबोधित करते हुए हज़रत अली के जीवन, उनके इल्म, इंसाफ़ और इंसानियत की शिक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला। मजलिस के दौरान क़ायम रज़ा, आलिम, सलमान और आज़म नक़वी ने दर्द भरे नौहे पढ़े , जिन्हें सुनकर माहौल ग़मगीन हो गया। मजलिस के बाद हज़रत अली की याद में शबीहे ताबूत व अलम का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मीसम रिज़वी के घर से शुरू होकर मंडई इमाम चौक, छ...