फतेहपुर, मार्च 11 -- फतेहपुर। हज़रत अली की शहादत की याद को लेकर शहर सहित विभिन्न कस्बों एवं गांवों में मातमी जुलूस एवं ताबूत बरामद हुए। जो निर्धारित मार्गो से होते हुए कर्बला में समाप्त किए गए। बुधवार की सुबह शहर के कजियाना, बाकरगंज, किला से अधिवक्ता सैय्यद यावर मेंहदी, सैय्यद ज़फ़र नक़वी, रफत हुसैन, मेहंदी हुसैन की अगुवाई में मातमी जुलूस निकाले गए। इसी प्रकार खागा के बहेरा सादात, गाजीपुर के मीरापुर बिन्दकी के बैरमपुर, मिर्जापुर मकरंदपुर सहित कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला मलिकपुर स्थित इमाम बारगाह शिया वक्फ हैदर बख़्शं से सैयद कमर अब्बास नकवी की देखरेख में मातमी जुलूस बरामद हुआ जो कस्बे के बारादरी समीप स्थित कर्बला में अलविदाई नोहे के बाद समाप्त किया गया। ग्राम मिर्ज़ापुर में एक मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना सैय्यद अफ़सर हुसैन नक़वी ने कहा कि 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.