सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब के दामाद हज़रत अली अस का जन्मदिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों में तकरीर, महफ़िल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हल्लौर के मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने कहा कि दुनिया वालों को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जीने के लिए हज़रत अली ने सीख दी थी। उसी आधार पर चाहने वालों को जिंदगी गुजारने की जरूरत है। जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार रात बारह बजे आतिशबाजी भी की गई। हज़रत अली जन्मदिवस की पूर्व संध्या शुक्रवार रात जामा मस्जिद में आयोजित पारंपरिक महफिल कार्यक्रम की शुरुआत महबूब अली ने कलाम पाक पढ़कर की। मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने तकरीर में कहा कि अरबी माह के 13 रजब को सऊदी अरब के मक्का शहर स्थित काबा के पवित्र स्थल पर हज़रत अली का जन्म हुआ था। जिनको शिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.