चंदौली, मार्च 22 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। हजरत हाजी हाफिज मस्तान शाह कलंदर बनारसी फैजकुम रहमतुल्लाह अलैह भैसौड़ा शरीफ का सालाना उर्स शनिवार को अकीदत और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। उर्स के मौके पर दरगाह परिसर में सुबह से ही जायरीन की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर देश व समाज में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगा।गद्दीनशीन मु. मुस्तकीम ने बताया कि उर्स कार्यक्रम की शुरुआत फज्र की नमाज से पहले गुस्ल, गागर और चादरपोशी की रस्म के साथ हुई। इसके बाद नमाजे जुहर के बाद कुरआनखानी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। नमाजे फज्र के बाद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। जहां उलेमाओं ने हजरत के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। शाम को नमाजे मगरिब के बाद...