बदायूं, मार्च 27 -- हजरत शाह शुजाअत अली मियां का दो दिवसीय 70 वां वार्षिक उर्स 28 मार्च से शुरू हो जायेगा। उर्स की तैयारियां जोरों पर जारी हैं। गुरुवार के लिए शाह सकलैन एकेडमी कार्यालय पर प्रेस वार्ता की गयी। उर्स इंतिजामिया कमेटी ने उर्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विश्वविख्यात आध्यात्मिक सूफी बुजुर्ग हजरत शाह शुजाअत अली मियां का 70 वां सालाना उर्स पूरे अकीदत व एहतराम के साथ आठ, नौ शव्वाल मुताबिक 28 एवं 29 मार्च को आयोजित किया जाएगा। उर्स के सभी कार्यक्रम दरगाह प्रमुख सज्जादानशीन हजरत गाजी मियां हुजूर की सरपरस्ती एवं निगरानी में संपन्न किये जायेंगे। इंतजामिया कमेटी ने बताया कि उर्स के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।उर्स इंतिजामिया कमेटी द्वारा प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश, यातायात, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.