हजरत शाहजी मियां की दरगाह पर कांग्रेसियों ने की चादरपोशी
पीलीभीत, मई 23 -- पीलीभीत। उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से प्रसिद्ध हज़रत शाहजी मियां हुज़ूर की दरगाह शरीफ पर चादरपोशी की गई। कॉंग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्रा ने बताया कि हजरत शाह जी मियां की चादरपोशी के दौरान देश में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। मुख्य रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सुहैल अख्तर अंसारी ने कहा कि देश की एकता, गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द को मजबूत करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। आज के समय में समाज में मोहब्बत और भाईचारे को बढ़ावा देना सबसे जरूरी है। उन्होंने देश में चैन-अमन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ भी मांगी। यह भी पढ़ें- हजरत शाहजी मियां की दरगाह पर कांग्रेसियों ने की चादरपोशी उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर/स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.