सोनभद्र, अगस्त 26 -- अनपरा,संवाददाता। इस्लाम के पैगंबर हजरत मौहम्मद की यौम-ए-पैदाइश के मुकद्दस मौके पर अनपरा में बुधवार अपरान्ह मुक्कमल जश्न मनाया गया। मरहबा या मुस्तफा की गूंज के बीच नूरिया मोहल्ला अनपरा बाजार से जश्न के माहौल मे बारावफात का जुलूस निकाला जो अनपरा बाजार, व्यंकट मोड़, रेणुसागर, बीना रोड, औड़ी-काशीमोड़ होते हुए पुन: नूरिया मोहल्ला पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में उमड़े अकीदत मंदो के सैलाब की अगुवाई में नात-ओ-दुरुद की गूंज पूरे मार्ग पर गूंजती रही। इस मौके पर अनपरा बाजार में जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद वैसवार,पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव, रवि गोंड बड़कू, प्रशांत सिंह, सभासद जॉनी ,अयूब खान नायला, जलालुद्दीन, जुल्फीकार अली, मुख्तार वारसी, तमाजु समेत सैकड़ों लोग शामिल रहें। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ईद-ए-मिलादुन्नब...