संतकबीरनगर, जून 21 -- संतकबीरनगर, राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर जिले के सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम सिसवा दाखिली स्थित मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत सदरुल उलूम में अंजुमन रजा-ए-कमेटी की ओर से आयोजित जश्न-ए-शहीद-ए-आजम कांफ्रेंस में उलमा ने हजरते मौला अली व हजरते उस्मान गनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत कारी मुश्ताक अहमद ने कुरआन पाक की तिलावत से हुई। मुख्य वक्ता बस्ती के दरुल उलूम आलमिया जमदाशाही के मौलाना कमाल अहमद अलीमी ने कहा कि हजरत मौला अली व हजरत उस्मान गनी का जीवन इंसानियत, न्याय, सादगी व अल्लाह की राह में कुर्बानी का बेहतरीन नमूना है। यह भी पढ़ें- कर्बला का पैगाम हर दौर में देता है अमन व भाईचारे की सीख उन्होंने कहा कि हजरत उस्मान गनी ने अपनी दौल...