गुमला, फरवरी 4 -- गुमला, प्रतिनिधि। शब-ए-बरात के मौके पर जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों तक की मस्जिदें रंग-बिरंगी रौशनियों से जगमगा उठीं। त्योहार को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने अपने घरों, मस्जिदों और कब्रिस्तानों की साफ-सफाई पहले ही कर ली थी, ताकि इबादत की इस मुकद्दस रात को पूरी आस्था और पाकीजगी के साथ गुजारा जा सके।शब-ए-बरात मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस अवसर पर शहर की सभी मस्जिदों और कब्रिस्तानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मस्जिदों में रातभर नमाज और दुआ का सिलसिला चलता रहा। पुरुष मस्जिदों में और महिलाएं अपने घरों में जागकर इबादत करती रहीं।जामा मस्जिद के इमाम मो. इनाम रब्बानी ने बताया कि शब-ए-बरात मुस्लिम त्योहारों में विशेष महत्व रखता है। यह रात गुनाहों से तौबा करने और हजरत मोहम्मद (सल.) के बताए रास्ते पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.