बुलंदशहर, जून 7 -- नगर के शिकारपुर बस स्टैंड स्थित हजरत बाबा नन्हें मियां के 21वें सालाना उर्स शरीफ पर कव्वाली महफिल और चादरपोशी का आयोजन हुआ। दरगाह के सज्जादा नशीन सूफी आबिद बाबा के आवास पर आयोजित महफिल में कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद अकीदतमंदों ने चादर जुलूस निकालकर दरगाह पहुंचाई और मजार पर चादरपोशी कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सूफी आबिद बाबा ने कहा कि उर्स प्रेम, मानवता और हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देता है। इस मौके पर साबरी बेगम, सुल्तान अंसारी, मुन्नन अंसारी, नसीर चौधरी, रफी अहमद, अखलाक, शकील खान, अनीस अहमद, नाजिम चौधरी, कल्लू सैफी, परवेज अंसारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हजरत बाबा नन्हें मियां के उर्स पर सजी कव्वाली महफिल

हिंदी हिन...