हजरत फतेह शहीद का उर्स संपन्न
फतेहपुर, मई 14 -- हथगाम। क्षेत्र के पट्टीशाह में हजरत फतेह शहीद बाबा का 86 वां उर्स का आयोजन किया गया। जिसमें मजार पर मन्नत एवं चादर चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा। हाफिज एवं कारी हजरत कबीर अहमद ने तकरीर पेश की, पहले दिन कुरआन ख्वानी, गागर एवं चादर गश्त, मिलादुन्नबी, दूसरे दिन लंगर, महफिले शमा का आयोजन हुआ। जिसमें फैजाबाद अयोध्या के रिजवान चिश्ती तथा बरेली की सूफिया चिश्ती के बीच कव्वाली का मुकाबला हुआ जिसमें हम्द, नात, मनकबत के साथ गजलें भी पेश की गईं। इस मौके पर महबूब अली, अहमद रियाज, चमन अली, मो.पप्पू, दिनेश सिंह, माता बदल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.