हजरत दादा करम अली शाह का उर्स आज से शुरू
मुरादाबाद, मई 28 -- हजरत दादा करम अली शाह व हाफिज सय्यद सिद्दीकी साहब के सालाना उर्स को लेकर तैयारियां जोर-जोर से चल रही है। शुक्रवार 29 मई से 31 मई तक सालाना उर्स का आयोजन होगा। 140 वें उर्स को लेकर जोर-जोर से तैयारी चल रही है और इस मौके पर भारी तादाद में कव्वाल हजरत दादा करम अली शाह की मजार पर उनकी शान में कव्वालियां पेश करेंगे। इसके अलावा सीकरी शरीफ के सज्जादनसीन मौलाना उमर साहब मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहेंगे। कमेटी के सेक्रेटरी सरफराज हुसैन सैफी के अलावा मोहम्मद आलम और पप्पू, सूफी इकबाल अंसारी,कमर अली,मुशर्रफ अली, हाजी शाहिद हुसैन उर्फ बाबा, मोहम्मद सुहेल बिन असगर, गफ्फार अंसारी, वकील फारूकी आदि कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.