चंदौली, मई 10 -- पीडीडीयू नगर। नगर के कसाब महल चौराहे पर मौजूद हजरत गुल्लरशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैहे का 55वां सालाना उर्स मुबारक 10 मई दिन रविवार को बड़े ही अकीदत के साथ मनाया जाएगा। इससे पहले शनिवार को कमेटी के लोगों ने मजार को अच्छी तरह से रंगाई, पुताई कर झालर पत्तियों से सजा दिया है। जिसमें ग्रामीणों समेत आसपास के जारिनों का काफी भीड़ इकट्ठा होती है। वहीं चौराहे पर मेला का भी आयोजन किया जाता है, लोगों द्वारा शरबत, मिठाई, पानी के रूप में तवारुक बांटा जाता है। वही आसपास के लोगों द्वारा चादर निकालकर नगर भ्रमण करते हुए बाबा को पेश किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.