हजरत कासिम की याद में आज निकलेगा जुलूस-ए-अलम
सहारनपुर, जून 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। मोहर्रम की पांचवीं तारीख पर आज रविवार शाम नगर में हजरत कासिम अलैहिस्सलाम की याद में जुलूस-ए-अलम निकाला जाएगा। इमाम बारगाह सामानियान, मोहल्ला कायस्थान से निकलने वाले इस जुलूस को लेकर अकीदतमंदों में खासा जोश और उत्साह है। एडवोकेट मंजर हुसैन काजमी के अनुसार जुलूस मजलिस के बाद शाम सात बजे शुरू होगा और तय मार्गों से गुजरते हुए छोटी इमाम बारगाह अन्सारियान पर संपन्न होगा। इससे पहले शनिवार को मोहर्रम की चौथी तारीख पर नगर के विभिन्न इमाम बारगाहों में मजालिस आयोजित की गईं। इमामबाड़ा सामानियान, मोहल्ला कायस्थान में मौलाना हसन हैदर सादिकी, बड़ा इमामबाड़ा जाफर नवाज में मौलाना सैय्यद तहकीक हुसैन तथा छोटा इमामबाड़ा अन्सारियान में मौलाना ज़हूर मैहदी मौलाई ने खिताब किया। यह भी पढ़ें- हजरत कासिम की याद में आज निकलेगा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.