हरिद्वार, फरवरी 5 -- जश्न-ए-हजरत इमाम हुसैन संस्था का स्वर्ण जयंती समारोह शुक्रवार को मंगलौर में होगा। इस अवसर पर राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षा जगत के प्रबुद्धजन भी शिरकत करेंगे। गुरुवार को मीडिया से मुखातिब सदस्य सैयद अली हैदर जैदी ने बताया कि इस समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, आरएसएस के इंद्रेश कुमार और स्वामी दिव्यानंद सहित कई शिक्षक, धार्मिक गुरु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और पूर्व जज अपने विचार रखेंगे। जैदी ने कहा कि बिना मुस्लिम के हिंदू अधूरे हैं और बिना हिंदू के मुस्लिम अधूरे हैं। इस समारोह के जरिये सभी धर्मों के लोगों को एक मंच पर लाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.