हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला ताजिया जुलूस
गंगापार, जून 26 -- मोहर्रम की दसवीं पर शुक्रवार को क्षेत्र के अकोढ़ा, बरसवल, पचदेवरा, हरई, बेदौ, मुंगारी, गलिवाबाद, करेहा, बरदहा, खांई कल्याण साहब का पूरा, कपठुआ, पुरवा सहित कई गांवों में अकीदतमंदों ने मातमी जुलूस निकालकर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। जुलूस के दौरान नौहा और मरसिया पढ़े गए तथा मुल्क की अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी गई। देर शाम ताजियों को परंपरागत रूप से करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ईदगाहों पर लगे मेलों में बच्चों ने जमकर आनंद लिया, जबकि जगह-जगह लंगर की व्यवस्था भी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर बुग्गावाला में अकीदत के साथ निकले ताजिये अकोढ़ा में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान एवं थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.