हजरत इमाम हुसैन और 72 शहीदों की याद में निकला पचासे का जुलूस
चंदौली, अगस्त 14 -- चंदौली। शोहदाए कर्बला की कुर्बानियों और हजरत इमाम हुसैन समेत 72 शहीदों की शहादत की याद में मखदुमाबाद लौंदा गांव में अंजुमन जौव्वादियां की ओर से 201वां पचासा अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस दौरान अलम का जुलूस निकाला गया। युवाओं ने अंगारे का मातम, जंजीर और बिलेट का मातम कर हजरत इमाम हुसैन और शोहदाए कर्बला की शहादत को याद किया। वहीं विभिन्न अंजुमानों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी पेश किया। बुधवार को असर नमाज के बाद अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में निकले अलम को पूरी अकीदत और एहतराम के साथ कोट स्थित मखदुमशाह बाबा के नीम के दरख्त पर झुकाने के बाद चौक दरवाजे पर रखा गया। इस दौरान अजादारों ने अंगारे का मातम भी किया। इशा की नमाज के बाद रात करीब नौ बजे मरहूम सगीर दादा के दरवाजे पर मौजूद ताजिये पर फातेहा ख्वानी हुई। इस मौके पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.