लखीमपुरखीरी, जून 24 -- कुकरा। कस्बे में बुधवार को हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन की याद में आठवीं का जुलूस श्रद्धा और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने या हुसैन या हुसैन के नारों से माहौल को गमगीन और रूहानी बना दिया।जुलूस ढोल ताशों के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शामिल होकर हजरत इमाम हसन और इमाम हुसैन को खिराज ए अकीदत पेश की। जुलूस के दौरान मातमी धुनों और नारों की गूंज से पूरा कस्बा गम ए हुसैन में डूबा नजर आया।बताया गया कि पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के नवासों इमाम हसन और इमाम हुसैन की शहादत की याद में प्रत्येक वर्ष मुहर्रम के अवसर पर आठवीं का जुलूस निकाला जाता है। यह भी पढ़ें- अकीदत के साथ निकला सातवीं का जुलूस यह भी पढ़ें- मोहर्रम माह की सात तारीख को पहास...