गाजीपुर, जनवरी 13 -- जमानियां। कस्बा बाजार मोहल्ला चौधरी निवासी मरहूम सईद मंसूरी पुत्र नेहाल शेख मंसूरी के आवास पर सोमवार की अल सुबह हजरत इमाम जाफर-ए-सादिक के नाम से कुंडे की नियाज अदा की गई। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत घर की महिलाओं ने पाक-साफ होकर भोर लगभग तीन बजे खीर और पूरी बनाकर नियाज कराई। किसी आलिम द्वारा फातिहा के बाद तबर्रुक आसपास के लोगों में वितरित किया गया। इस अवसर पर नूरी मस्जिद के इमाम असरफ करीम कादरी, मौलाना महमूद और शाही जामा मस्जिद के सेक्रेटरी मौलाना तनवीर रजा ने तकरीर में हजरत इमाम जाफर-ए-सादिक की इल्मी, रूहानी और इबादती जिंदगी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 22 रजब को की जाने वाली कुंडे की नियाज इमाम साहब के मकाम, इल्म और ईसाल-ए-सवाब की याद का प्रतीक है, जिसे सुन्नी और शिया समुदाय श्रद्धा के साथ अदा करते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.