बाराबंकी, मार्च 5 -- जैदपुर। कस्बा जैदपुर में मस्जिद सांझू में हजरत इमामे हसन की विलादत के अवसर पर मीलाद का आयोजन किया गया। जिसमें मौलाना सैयद अता मेंहदी रिजवी ने खिताब किया। महफिल के समापन पर हजरत इमामे हसन की विलादत के अवसर पर विशेष दुआ कराई गई। जिसमें एकता व भाईचारे तथा प्रिय वतन की सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं। इसके बाद मौजूद सभी लोगों में तबर्रुक बाटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...