अमरोहा, मार्च 12 -- चुचैला कलां। क्षेत्र के गांव फंदेड़ी सादात में बुधवार को 21वें रमजान को इस्लाम के चौथे खलीफा हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत की याद में शबीहे ताबूत बरामद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इमामबाड़ा हैदरे कर्रार में मजलिस से हुई।पहली मजलिस मौलाना मौअस्सिर साहब किबला ने पढ़ी, जबकि दूसरी मजलिस मौलाना अमीर रजा साहब ने खिताब किया। मौलाना ने हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने हमेशा गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद की। वह रात के अंधेरे में जरूरतमंदों के घर जाकर खाना पहुंचाया करते थे। मजलिस के बाद मौलाना नकी हैदर साहब के घर से शबीहे ताबूत बरामद किया गया। अकीदतमंद नौहाख्वानी व मातम करते हुए ताबूत के पीछे चल रहे थे। नौहाख्वानी वजीर हैदर, अमन, फरहान, मोहसिन और कासिम ने की। इस दौरान मनवर अली, चांद अली, रिहान हैदर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.