संभल, जनवरी 2 -- हजरत अली अलैहिस्सलाम के जन्म दिवस के मौके पर सिरसी में धार्मिक उल्लास और आस्था का विशेष वातावरण देखने को मिला। शनिवार को मनाए जाने वाले जन्म दिवस से पूर्व ही नगर की मस्जिदों, इमाम बारगाहों और अज़ाखानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा। नगर के अधिकांश इमाम बारगाहों और मस्जिदों को रंग-बिरंगी और विशेष रोशनी से सजाया गया। शाम होते ही धार्मिक स्थलों की रौनक देखते ही बन रही थी और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर मौलाना गजनफर अब्बास जैदी ने बताया कि हजरत इमाम अली अलैहिस्सलाम रसूल अलैहिस्सलाम के असली जानशीन थे। उनका जन्म 13 रजब को खाना-ए-काबा में हुआ था, जो इस्लामी इतिहास की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण घटना है। उन्होंने बताया कि हजरत अली की माता का नाम फातिमा बिन्ते असद औ...