अमरोहा, जनवरी 4 -- हजरत अली के जन्मदिन पर शनिवार को संभल मार्ग स्थित ट्रैक्टर बाजार में सबील लगाकर राहगीरों को हलुआ खिलाया गया। मौलाना कंबर अली द्वारा हदीसे किसा की तिलावत के बाद नज्र का कार्यक्रम शुरू हुआ। बाजार स्वामी कुमैल असगर ने बताया कि इस्लामी केलैंडर की 13 रजब को रसूल के दामाद पहले इमाम हजरत अली का जन्म काबे में हुआ था। इस दौरान अजादार हुसैन, शुऐब रजा बिट्टू, जावेद रजा बॉबी, अली काशिफ, डॉ.लईक हैदर, मोहम्मद जमा, नवाबुल हसन, शौकत मेहंदी, मौलाना शादाब आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.