बहराइच, मार्च 11 -- बहराइच/फखरपुर। इमाम हजरत अली(अलै.)की शहादत की याद में 21वीं रमजान को जिले भर में शिया समुदाय के लोगों ने ताबूत जुलूस निकाला। अकीदतमंदों ने मजलिस आयोजित करके नौहाख्वानी की। शहर में जामा मस्जिद सैयदबाड़ा से जुलूस निकला। करबला तक पहुंचा। दुलदुल हाउस मजलिस हुई। फखरपुर कस्बे में हजरत अली की शहादत की याद में शिया समुदाय द्वारा मजलिस और आलम का जुलूस निकाला गया। 21 वीं रमजान को हुई इस शहादत के मौके पर अकीदतमंदों ने गम का इजहार करते हुए हजरत अली की कुर्बानियों को याद किया। फखरपुर के सैदुलापुरवा इमामबाड़ा पंजतने हुसैनी में एक मजलिस आयोजित हुई। जो अली इब्ने अबी तालिब (अ.स) की शहादत की याद में मुनक़िद हुई। इस मजलिस को मौलाना सय्यद कैफ अब्बास रिज़वी ने हज़रत अली (अ.स) की जिंदगी, उनके किरदार, इंसाफ, और शहादत के पहलुओं पर रोशनी डाली।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.