प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के सिलसिले में चल रहे तीन दिनी मातम के अंतिम दिन मोमबत्ती की रोशनी में ताबूत निकाला गया। बुधवार को फजर की अजान के बाद मौलाना जव्वादुल हैदर रिजवी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने जब हजरत अली की शहादत का जिक्र किया तो आहो बुका की सदा के गूंजने से माहौल संजीदा सा हो गया। अंजुमन गुन्चा ए कासिमया के सदस्य स्टील के बड़े गहवारे में रखे ताबूत ए अली और गुलाब व चमेली के फूलों से सजा मौला ए कायनात का ताबूत लेकर आए तो हर तरफ से सियाह सैलाब उमड़ पड़ा। ताबूत को कांधा देने और बोसा लेने की होड़ सी मची रही।उम्मुल ल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी के अनुसार रानीमंडी से निकाला गया जुलूस बच्चा की धर्मशाला, चड्ढा रोड, कोतवाली, नखास कोहना, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज होते हुए चकिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.