मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। हजरत अली के यौम-ए-शहादत पर हाजी आशिक हुसैन वक्फ इमामबाड़ा नई बाजार में मजलिस के बाद सोमवार की रात जुलूस निकाला गया। इसमें हजरत अली के ताबूत का प्रतीक शामिल किया गया। जुलूस नई बाजार से बनारस बैंक चौक होते हुए कमरा मोहल्ला स्थित रौजा ए अमीरिल मोमिनीन तक पहुंचा। जुलूस में अंजुमने जाफरिया कमरा चंदवारा, अंजुमने हाशिमिया रजिस्टर्ड हसन चक बंगरा, अंजुमने कारवाने केसा ब्रह्मपुरा के अजादारों ने नौहा और मातम पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.