बाराबंकी, जनवरी 3 -- बाराबंकी। हजरत अली की यौमे पैदाइश पर जिले भर में कर्बला व दरगाहों पर मिलाद का कार्यक्रम हुआ। लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही। वहीं लोगों ने मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। देवा शरीफ में हजरत अली की यौमे विलादत जश्न कर्बला शरीफ और दरगाह शरीफ पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर मौलाना-मुफ्ती और मस्जिद के पेश इमामो ने ज़िक्रे अली पर खिताब किया गया। देवा दरगाह परिसर में मौला अली के जन्मदिवस के मौके पर शानदार जश्न के मौके पर अली की शान में खिताब करते हुए कहा अली से मोहब्बत करने वाला कभी किसी से डरता नहीं, डरपोक नहीं होता,बुजदिल नही होता। देवा नुमाइश स्थित कर्बला शरीफ में मौला अली के जन्मदिवस के मौके पर मुफ्ती कमालुद्दीन बलरामपुरी ज़िक्रे अली किया। इस मौके पर तालिब, रि...